छत्तीसगढ़

राजधानी और बलौदाबाजार के बीच आवागमन होगा आसान : ₹1500 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन हाईवे

रायपुर। रायपुर और बलौदाबाजार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। नेशनल हाईवे (NH), वन विभाग और बिजली विभाग के संयुक्त दल ने रायपुर से खरोरा क्षेत्र के खोरसी गांव तक का सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस परियोजना के तहत सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।

17 हेक्टेयर भूमि का चयन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया

सर्वेक्षण के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 17 खसरों के तहत 17 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। जल्द ही इन खसरों की सूची जारी कर संबंधित भू-स्वामियों से दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।

दो चरणों में पूर्ण होगी ₹1500 करोड़ की परियोजना

इस पूरे निर्माण कार्य पर अनुमानित 1500 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा, जिसे दो अलग-अलग चरणों में बांटा गया है:

पहला चरण: धनेली से पुराने विधानसभा भवन तक 11.61 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार होगी, जिसकी अनुमानित लागत ₹500 करोड़ है।

दूसरा चरण: विधानसभा से पलारी तक करीब 72 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा, जिस पर ₹1050 करोड़ खर्च होंगे।

सफर के समय में आएगी बड़ी कमी

वर्तमान में रायपुर से बलौदाबाजार की दूरी तय करने में भारी ट्रैफिक के कारण लगभग 1 घंटा 45 मिनट का समय लगता है। फोरलेन बनने के बाद यह सफर महज 1 घंटे में पूरा हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा और सुगम यातायात के लिए इस परियोजना में सर्विस लेन के साथ 4 बड़े फ्लाईओवर और कई ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button