मनोरंजन

ग्लोबल स्टाइल आइकन जैकलीन फर्नांडीज : जन्मदिन पर जानें उनके 8 सबसे आइकॉनिक फैशन लुक्स

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड की पसंदीदा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज न केवल अपनी सकारात्मकता और ऊर्जा के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अनोखा फैशन सेंस का लोहा मनवा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से लेकर ग्लैमरस रेड कार्पेट्स तक, जैकलीन हर बार अपने पहनावे से यह साबित करती हैं कि वे केवल ट्रेंड्स का अनुसरण नहीं करतीं, बल्कि नए ट्रेंड्स बनाती हैं। उनके हर आउटफिट में आत्मविश्वास और लावण्य की छाप स्पष्ट दिखाई देती है।

आइए डालते हैं उनके कुछ बेहद चर्चित और यादगार फैशन लुक्स पर एक नज़र:

  1. मॉडर्न प्रिंसेस अवतार

ब्लैक, गोल्ड और आइवरी शेड वाले कॉउचर गाउन में जैकलीन किसी आधुनिक राजकुमारी जैसी नज़र आईं। गाउन का स्ट्रक्चर्ड बोडिस, विशाल फ्लोरल डिज़ाइन और ओपेरा ग्लव्स इसे बेहद खास बना रहे थे। स्लीक बन और डायमंड ज्वेलरी के साथ उन्होंने विंटेज और मॉडर्न ग्लैमर का एक परफेक्ट तालमेल पेश किया।

  1. क्लासिक ब्लैक मिनी ड्रेस

एक स्ट्रैपलेस ब्लैक एम्बेलिश्ड मिनी ड्रेस में जैकलीन ने अपनी सादगी और आकर्षण से सबका ध्यान आकर्षित किया। स्पार्कलिंग ज्वेलरी, सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल और अपनी मशहूर मुस्कान के साथ उन्होंने इस सिंपल सिल्हूट को बेहद आत्मविश्वास के साथ कैरी किया।

  1. सोफिस्टिकेटेड मोनोक्रोम गाउन

डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाले फ्लोर-लेंथ ब्लैक गाउन में उनका अंदाज़ बेहद सोफिस्टिकेटेड रहा। मिनिमल एक्सेसरीज और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने यह दिखाया कि एक रंग का सिंपल आउटफ़िट भी कितना प्रभावशाली हो सकता है।

  1. ब्लश पिंक में फेमिनिन चार्म

ब्लश पिंक बॉडी-कॉन्टूरिंग गाउन में जैकलीन का एक सौम्य और रोमान्टिक रूप देखने को मिला। इसके साथ शीयर ग्लव्स, हल्की डायमंड ज्वेलरी और नेचुरल मेक-अप ने उनके इस टाइमलेस लुक में चार चांद लगा दिए।

  1. ओल्ड-हॉलीवुड विंटेज ब्रॉन्ज

ब्रॉन्ज मेटैलिक लिक्विड-निट गाउन में जैकलीन ने क्लासिक ओल्ड-हॉलीवुड के दौर की याद दिला दी। रेट्रो बैकड्रॉप, स्वेप्ट-बैक अपडू और अपने खास पोज़ के साथ उन्होंने इस लुक में विंटेज ग्लैमर का तड़का लगाया।

  1. शाही व्हाइट और गोल्ड कॉम्बिनेशन

व्हाइट और गोल्ड एम्बेलिश्ड मिनी कॉर्सेट ड्रेस के साथ फ्लोर-स्वीपिंग ओपेरा केप को पेयर कर उन्होंने एक रॉयल लुक अपनाया। केप की पफ्ड स्लीव्स और उनका बोल्ड अंदाज़ इस आउटफिट को हाई-फैशन श्रेणी में खड़ा करता है।

  1. समर-चिक आइस-ब्लू हॉल्टर गाउन

समुद्र किनारे क्लिक की गई तस्वीरों में जैकलीन आइस-ब्लू हॉल्टर-नेक गाउन में बेहद शांत और आकर्षक लग रही थीं। फ्रिंज डिटेलिंग और बीच वेव्स हेयरस्टाइल के साथ यह लुक परफेक्ट समर वाइब्स दे रहा था।

  1. ड्रामैटिक क्रिमसन वेलवेट और सैटिन

क्रिमसन रंग के इस थिएट्रीकल आउटफिट में वेलवेट बोडिस को फ्लोर-लेंथ सैटिन स्कर्ट और स्कल्पचरल रोसेट्स वाले रैप के साथ जोड़ा गया था। यह कॉम्बिनेशन क्लासिक ओल्ड-हॉलीवुड रोमांस और हाई-फैशन वॉल्यूम का बेहतरीन उदाहरण बना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button