देश-विदेश

मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर, भगवान कृष्ण मुस्कुराएंगे : वाराणसी में बोले एमपी सीएम मोहन यादव

वाराणसी (एजेंसी)। वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित ‘अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव’ के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के पश्चात जिस प्रकार प्रभु श्रीराम विराजमान हैं, उसी तरह एक दिन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी दिव्य मंदिर का निर्माण पूरा होगा और भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे।

सीएम डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को निडरता और लोकतंत्र का प्रतीक बताते हुए कहा कि गोवर्धन धारण करने वाले प्रभु हमेशा सत्य की विजय के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को विकसित किया जा रहा है। साथ ही, गोवंश के संरक्षण के लिए कांजी हाउस की जगह गोशालाएं शुरू की गई हैं और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने गौ-सेवा को लक्ष्मी वास का आधार बताया, वहीं पूर्व सांसद डीपी यादव ने इतिहास और वीरता के महत्त्व पर बात की। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने भी अपने शौर्य के संस्मरण साझा किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button