छत्तीसगढ़

बस्तर तिरंगा यात्रा : सुकमा के दुर्गम क्षेत्रों में देशभक्ति का संदेश लेकर निकलेंगे उपमुख्यमंत्री शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग में ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 13 अगस्त को सुकमा जिले में आयोजित होने वाली इस बाइक रैली में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय अखंडता और शांति का प्रसार करना है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा

यह विशाल मोटरसाइकिल रैली सुकमा के चिंगावरम से प्रारंभ होकर एर्राबोर, दोरनापाल, बुर्कापाल, ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम जैसे सुदूर इलाकों से होते हुए बीजापुर जिले के आवापल्ली पहुंचेगी। रैली का रात्रि विश्राम बीजापुर में तय किया गया है। कभी हिंसा और नक्सलवाद से प्रभावित रहे ये क्षेत्र अब शांति और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हैं।

महिला बाइकर्स और युवाओं की सक्रिय भागीदारी

इस यात्रा में महिला बाइक चालकों की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा स्थानीय युवा, सामाजिक संगठन, महिला स्व सहायता समूह, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और जन प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। रैली के माध्यम से नक्सली हिंसा में प्राण गंवाने वाले जवानों और नागरिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ और सामाजिक जागरूकता

रैली के दौरान मार्ग में पड़ने वाले शहीद स्मारकों पर ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही, युवाओं और छात्रों से संवाद के विशेष सत्र आयोजित होंगे, जिनमें नशे के खिलाफ जागरूकता और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button