छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने निजी विश्वविद्यालय आयोग का नया पोर्टल लॉन्च किया

रायपुर। प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों में पारदर्शिता और निगरानी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यपाल रमेन डेका ने ‘छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग’ की नई वेबसाइट (cgpurc.cgstate.gov.in) का औपचारिक उद्घाटन किया। लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आयोग के अध्यक्ष वी. के. गोयल और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस डिजिटल पहल के जरिए राज्य के निजी विश्वविद्यालयों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। नया पोर्टल विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता के लिए सूचना की पहुंच को बेहद आसान बनाएगा।

पोर्टल पर मिलने वाली मुख्य सुविधाएं:

अकादमिक एवं छात्र डेटा: अनुमोदित पाठ्यक्रम, शैक्षणिक कैलेंडर, नामांकित छात्रों का ब्योरा, मार्कशीट, डिग्री और पिछले सालों के परीक्षा परिणाम।

संस्थान और संकाय संबंधी जानकारी: फीस का विवरण, कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची, विभिन्न कमेटियां और पीएचडी गाइड की जानकारी।

नवाचार व गुणवत्ता नियंत्रण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), नैक (NAAC) ग्रेडिंग, एमओयू (MoU), स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स, ई-लाइब्रेरी और कैंपस प्लेसमेंट का ब्योरा।

प्रशासनिक स्पष्टता: स्वीकृत शैक्षणिक पदों और खाली पड़े स्थानों का पूरा हिसाब-किताब।

इस व्यवस्था से विश्वविद्यालयों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और आयोग के लिए मॉनिटरिंग करना आसान हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button