छत्तीसगढ़

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई पद की शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। राजभवन (लोकभवन) के ‘छत्तीसगढ़ मंडपम’ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र (वारंट) की मूल प्रति नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जस्टिस महापात्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले वे उड़ीसा उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर पदस्थ थे।

कार्यक्रम का संचालन राज्य के मुख्य सचिव विकास शील ने किया, जिन्होंने राष्ट्रपति भवन से जारी वारंट का वाचन भी किया।

समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी

इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के कई प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और न्यायिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं:

राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी व अनुज शर्मा।

न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी: चीफ जस्टिस महापात्र की पत्नी श्रीमती अनीता महापात्र, हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशगण, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, डीजीपी अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button