मध्यप्रदेश

सागर शराबकांड : CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, न्यायिक जांच के दिए आदेश, Irshad Wali बने सागर के नए IG

भोपाल (एजेंसी)। विदेश दौरे से लौटते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना के जिम्मेदार हर व्यक्ति की जवाबदेही तय कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार ने सागर संभाग की कमान नए अधिकारियों को सौंपी है:

नए पुलिस महानिरीक्षक (IG): कड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी श्री इरशाद वली को सागर पुलिस रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

नए संभागायुक्त (Commissioner): मुख्यमंत्री के निर्देशों के तुरंत बाद श्री दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है।

सरकार की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों और प्रशासनिक ढिलाई के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button