छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, मंत्री जायसवाल ने दिए उत्कृष्ट आयोजन के निर्देश

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए तथा इनमें जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

अंगदान करने वालों का किया सम्मान

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अंगदान का संकल्प लेने वाले 5 नागरिकों—जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, फिरतराम साहू, पुष्पा साहू, वेदराम आनंद (भाटापारा) और रेशमा बाई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अंगदान का निर्णय लेने वाले इन व्यक्तियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विभिन्न गतिविधियों को लेकर दिए गए प्रमुख निर्देश:

आशीर्वाद का दीया: मंत्री श्री जायसवाल ने जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रशंसा की और आगे के कार्यक्रमों को भी गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा।

मेरे सपनों का भारत: विद्यालय से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों की संख्या तय करने के निर्देश दिए।

आंगन मिलन सेवा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान करने के साथ ही गर्भवती माताओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएं।

सेवा की कहानी: विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को सभी मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किया जाए।

सेवा मेरा योगदान: गांवों, शहरों, नदियों, घाटों और तालाबों में जनसहभागिता से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

सेवा सेतु शिविर: प्रत्येक ब्लॉक के एक चयनित गांव में शिविर आयोजित किया जाए, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। इन शिविरों में ‘मेगा हेल्थ कैंप’ विशेष रूप से लगाया जाए, ताकि वहां आने वाले आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button