छत्तीसगढ़

तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट पुट में जीता सिल्वर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुष शॉट पुट स्पर्धा में अपनी उत्कृष्ट क्षमता और समर्पण का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि तजिंदरपाल सिंह तूर की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है, जिसने वैश्विक पटल पर तिरंगे की शान बढ़ाई है। उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों का यह निरंतर बेहतर प्रदर्शन देश में खेल संस्कृति के विकास को दर्शाता है। तजिंदरपाल की यह जीत युवा एथलीटों को उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

वित्त मंत्री ने तजिंदरपाल सिंह तूर के आगामी खेल सफर और भविष्य की स्पर्धाओं में और अधिक सफलता हासिल करने की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button