छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास पर मंथन : संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज राजभवन (लोक भवन) पहुँचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में विभागीय सचिव श्री एस. भारती दासन भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में पर्यटन के ढांचागत विकास, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही, राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभारने के लिए आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
















