मध्यप्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव को एशियन गेम्स चैंपियन भारतीय हॉकी टीम की हस्ताक्षरित जर्सी भेंट

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मंत्रालय में भारतीय हॉकी महासंघ के सचिव भोलानाथ सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को एक विशेष हॉकी स्टिक और टीम जर्सी उपहार स्वरूप सौंपी।
इस जर्सी की खासियत यह है कि इस पर एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के नाम और उनके ऑटोग्राफ दर्ज हैं।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य में खेलों के विकास, खिलाड़ियों को दी जा रही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही खेल प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी साझा की। इस खास मुलाकात के समय प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।
















