टॉप न्यूज़

मुरैना में पुलिस एनकाउंटर : 80 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, साथी के साथ पैर में लगी गोली

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत मुरैना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन और स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने ₹80,000 के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर को उसके एक अन्य साथी के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

3 घंटे तक चला जंगल में ऑपरेशन

पुलिस को 5 नवंबर को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कुख्यात इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर अपने साथी अजय गुर्जर के साथ बानमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ललितापुरा पहाड़ी के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। बानमोर के जंगलों में यह पुलिस ऑपरेशन लगभग 3 घंटे तक चला, जिसके अंत में पुलिस की गोलीबारी में मुख्य आरोपी कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लग गई और उसका साथी अजय भी घायल हो गया। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे और गोलियां बरामद की हैं:

कल्ली गुर्जर के कब्जे से: एक अवैध 32 बोर पिस्टल, एक 306 बोर रायफल और 49 जिंदा कारतूस।

साथी अजय गुर्जर के कब्जे से: एक 12 बोर की रायफल और 12 जिंदा कारतूस।

कुल जब्ती: पुलिस ने कुल 3 अवैध हथियार और 61 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर एक शातिर और खूंखार अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, फायरिंग, मारपीट, अवैध शराब की तस्करी और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे कुल 20 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 9 मामलों में पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और विभिन्न थानों में उस पर कुल 80 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में गहराई से छानबीन कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button