छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में रोजगार की बहार : 1700 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, सीएम साय का बड़ा तोहफा

रायपुर। दिवाली के पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 1,703 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
















