टॉप न्यूज़

सुरक्षाबलों पर हमलों के पीछे लश्कर का हाथ? कुलगाम गोलीबारी की एनआईए जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ (CRPF) के नाके पर हाल ही में हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। जांच में लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षा बलों के लगातार सफल अभियानों से बौखलाए सीमापार के आतंकी संगठन घाटी में एक बार फिर डर और अशांति का माहौल पैदा करने की साजिश रच रहे हैं।

लतीफ भट पर कई गंभीर वारदातों का शक

एजेंसियों के मुताबिक, 22 वर्षीय लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा और उसके संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) से जुड़ा हुआ है। उसका नाम पहले भी कई बड़ी आपराधिक वारदातों में आ चुका है:

अनंतनाग पुलिसकर्मी हत्याकांड: 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक पर हेड कांस्टेबल अशिक हुसैन कुरैशी की हत्या में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी।

प्रवासी श्रमिकों पर हमला: 31 जुलाई को कुलगाम के केलम इलाके में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।

एनआईए संभालेगी जांच की कमान

कुलगाम में सीआरपीएफ चेकपोस्ट पर हुए इस आतंकी हमले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी जांच शुरू कर दी है। एक विशेष टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाएगी।

दूसरी ओर, किश्तवाड़ और आसपास के दूरदराज जंगलों में छिपे आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों का आतंकवाद-रोधी अभियान लगातार जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button