छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी महारैली आज, सीएम केजरीवाल जनसभा को करेंगे संबोधित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को बिलासपुर में महारैली और जनसभा को संबोधित करेंगे।

उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साइंस कॉलेज में आयोजित जनसभा में पार्टी ने एक लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने का दावा किया है।

रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि आप ने महारैली के लिए के लिए इस बार बिलासपुर को चुना है और आज होने वाले इस आयोजन में अरविंद और भगवंत मान को फिर से बुलाया गया है।

कार्यकर्ताओं में है काफी उत्साह

पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने बताया कि आज न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली महारैली की तैयारियां पूरी हो गईं है। इस आयोजन को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और पार्टी से प्रदेश की जनता को नई उम्मीदें है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री दोपहर एक बजे बिलासा देवी केंवटिन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर रैली की शुरुआत होगी और दोपहर 1.30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में सभा होगी।

प्रदेश प्रभारी बोले- भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है प्रदेश की जनता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन और लूट के रिकॉर्ड के बाद कांग्रेस के भूपेश सरकार की पांच साल के भ्रष्टाचार से ऊब गई। आम आदमी पार्टी को यहां की जनता एक विकल्प के रूप में देख रही है। दोनों पाटिर्यों से अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। हमारे संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़ के गांव तक हर एक टोला तक पहुंच चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button