देश-विदेश
विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, 19 को दिया टिकट

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजस्थान कांग्रेस की उम्मीदवारों की तीसरी सूची आ गई है। कांग्रेस ने तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम दिए हैं। कांग्रेस की इस सूची एक मंत्री और 11 विधायक हैं। 19 उम्मीदवारों में एक महिला विधायक का टिकट कटा है। महिला विधायक की जगह कांग्रेस ने उनके देवर पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस पहली सूची में 33 नाम और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम थे। अब कांग्रेस ने तीनों सूची मिलाकर 200 विधानसभाओं सीटों में से 95 पर अपने उम्मीदवारों को घोषित कर दिया है। 105 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बची हुई है। कांग्रेस ने सीकर से राजेंद्र पारीक, नागर से वाजिब अली,मसौदा से राकेश पारीक, गंगापुर से रामकेश मीणा, करौली से लखन सिंह मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है।