मनोरंजन
दोस्त की शादी में जमकर थिरके रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टार्स अपनी ही फिल्म के गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो उनके किसी दोस्त की शादी के दौरान का है, जहां दोनों स्टार्स ने डांस कर के पार्टी में खूब रंग जमाया है।
रणवीर और अर्जुन ने अपनी फिल्म गुंडे के हिट सॉन्ग तुने मारी एंट्री यार पर जमकर डांस किया और स्टेज पर आग लगा दी। हमेशा अपनी एनर्जी से लोगों का दिल जीतने वाले रणवीर जब भी किसी भी पार्टी में जाते हैं अपनी एनर्जी से स्टेज पर आग लगा देते हैं। दोस्त की शादी में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का ये डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस दोनों के डांस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं।