लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान, सात चरणों में होंगे चुनाव, 4 जून को नतीजों का एलान

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है। राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं।
इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है। राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे, 4 जून को नतीजों का एलान होगा।
पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89
तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12
लोकसभा सीटें: 94
चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57