छत्तीसगढ़

कबीरधाम के ‘चंडालपुर’ का बदला नाम, अब ‘चंदनपुर’ के नाम से जाना जाएगा गांव

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक तौर पर ‘चंदनपुर’ कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा इसका राजपत्र (गजट नोटिफिकेशन) जारी कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक विजय शर्मा स्वयं राजपत्र की प्रति लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इस बदलाव की बधाई दी।

विकास कार्यों के लिए ₹11.70 लाख का ऐलान

गांव के नए नामकरण का जश्न मनाते हुए ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चंदनपुर के विकास के लिए 11.70 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की, जिससे गांव में सामुदायिक भवन और सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।

पहचान पत्र और सरकारी दस्तावेजों में बदलाव के लिए लगेगा विशेष शिविर

ग्रामीणों को अपने जरूरी कागजातों में नया नाम दर्ज कराने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए गांव में ही एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के जरिए ग्रामीणों के व्यक्तिगत पहचान पत्रों और अन्य शासकीय अभिलेखों में गांव का नया नाम अपडेट किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंत्रिमंडल की चर्चा और राज्यपाल की मंजूरी के बाद राजपत्र में प्रकाशित किया गया। अब सभी सरकारी पोर्टल और रजिस्टरों में गांव का नया नाम ‘चंदनपुर’ ही दर्ज रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button