छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिस का नया हाई-टेक कंट्रोल सेंटर शुरू : पुलिस कमिश्नर ने ‘संकल्प सभागृह’ का किया लोकार्पण

रायपुर। राजधानी में ट्रैफिक संचालन, सुरक्षा इंतजामों और वीआईपी मूवमेंट को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने नई तकनीक से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने यातायात व प्रोटोकॉल परिसर में हाल ही में बने आधुनिक मीटिंग हॉल ‘संकल्प सभागृह’ और तीन नए असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP – ट्रैफिक) कार्यालयों का आधिकारिक उद्घाटन किया।

इस मौके पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले समेत क्राइम और ट्रैफिक विभाग के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

डिजिटल सुविधाओं से लैस होगा ‘संकल्प सभागृह’

उद्घाटन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने नए सभागार और कार्यालयों का जायजा लिया। आधुनिक ऑडियो-विजुअल उपकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी से युक्त यह सभागार दैनिक यातायात समीक्षा, आपातकालीन रणनीति निर्माण, वीआईपी मूवमेंट ब्रीफिंग और पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए एक एकीकृत समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

फील्ड मॉनिटरिंग को मिलेगी मजबूती

प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए दो ACP दफ्तर यातायात परिसर में और एक ACP दफ्तर ITMS परिसर में बनाया गया है। इन कार्यालयों के शुरू होने से फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग बेहतर होगी और आम लोगों की ट्रैफिक समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जा सकेगा।

कमिश्नर ने जताया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से न केवल कार्यक्षमता में इजाफा होता है, बल्कि टीम वर्क और आपसी तालमेल भी मजबूत होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन नए संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाकर शहर की यातायात व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button