छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने रामनवमी पर प्रभु जानकी रमन देवालय में श्रीराम की पूजा अर्चना की

कबीरधाम। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा रामनवमी के अवसर पर अपने गृह शहर पहुंचे और प्रभु जानकी रमन देवालय में श्रीराम की पूजा अर्चना की। विदित हो कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा चुनाव के समय में अत्यंत व्यस्त होने के बावजूद अपने गृह ग्राम आते जाते हैं और खासकर कवर्धा के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

रामनवमी के ऐतिहासिक उत्सव के पल को और भी खास बनाने के लिए स्वयं उपमुख्यमंत्री कवर्धा शहर के कचहरी पारा स्थित प्रभु जानकी रमण प्रभु देवालय पहुंचे। मंदिर के प्रमुख पुजारी अखिलेश शुक्ला ने मंत्रोउच्चार के साथ पूजन व आरती करवाया। विजय शर्मा ने मंदिर की परिक्रमा कर जिला वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

उपमुख्यमंत्री सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह पल हमारे लिए ऐतिहासिक है। अयोध्या में 500 साल के बाद श्रीराम जी का सूर्य तिलक किया गया। पूरे देश में रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम धुन में लोग मग्न हैं। सम्पूर्ण देश भगवामय हो गया हैं। सनातनी गदगद नही समा रहें हैं। प्रभु श्रीराम से यही मेरी कामना है कि प्रदेश में खुशहाली बनी रहें।

इस अवसर पर हरिहर उपाध्याय, रामबिलास चंद्रवंशी, दुर्गेश पांडेय, अनुराग उपाध्याय, विक्की गुप्ता, अजय गुप्ता, निशांत झा, प्रवीण शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button