छत्तीसगढ़

कांग्रेस का काम भ्रम फैलाना, सबको मिलेगा 35 किलो चावल : सीएम साय

सूरजपुर। सूरजपुर में तीसरे चरण के चुनाव में होने वाले 7 सीटों के लिए प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। इसी कड़ी में सीएम विषणुदेव साय प्रेमनगर में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए जनता से आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की है।

जनता को विश्वास दिलाते हुए सीएम साय ने कहा कि, हमने वादा किया था, वह पूरा करने का काम किया है। चावल के लिए डरने या किसी की बातों में नहीं आना है। क्योंकि सबको 35 किलो चावल मिलेगा, वहीं आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने गलह अफवाह फैलाई है।

सीएम साय ने कहा कि सरगुजा लोकसभा में हम कहीं से कमजोर नजर नहीं है। प्रेमनगर की जनता इतनी गर्मी में भी जितना पंडाल में है। उससे ज्यादा पेड़ के नीचे है। निश्चित ही चिंतामणि महाराज काफी वोटों से चुनाव जीत कर जाएंगे और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपका सहयोग रहेगा।  

कांग्रेस के ईडी के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस के पास कुछ कहने को नहीं है। इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और हम सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button