छत्तीसगढ़

राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री साय ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

उत्तर बस्तर कांकेर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राजधानी के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अलंकरण समारोह के आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों उत्तर बस्तर कांकेर के खो-खो खिलाड़ी व खेलो इंडिया के कोच राजकुमार कोरेटी को शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2021-22 एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी पुनुराम प्रधान को शहीद विनोद चौबे सम्मान वर्ष 2022-23 पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ था। खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस करते हुए समारोह को पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार समारोह आयोजित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया, साथ ही राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान हुआ। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button