छत्तीसगढ़

संत रविदास के बताए समरसता और समानता के मार्ग पर चलकर ही होगा विकसित समाज का निर्माण : विधायक पुरन्दर मिश्रा

संत रविदास के समरसता संदेश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया शुभारंभ
रायपुर।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के फाफाडीह में आयोजित भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कलश वंदन कर संत रविदास जी को नमन किया तथा उनके बताए शांति, समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर , भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृतिका जैन, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गंडेचा, सहित माननीय एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच संत रविदास जी के संदेशों का स्मरण करते हुए समाज में भाईचारे और सद्भाव का संकल्प लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button