अग्निवीर योजना : 2 साल के अतिरिक्त कार्यकाल की मंजूरी का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाने के फैसले का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ के तहत मिले 2 वर्ष के अतिरिक्त सेवा अवसर को युवाओं और राष्ट्ररक्षा दोनों के हित में एक दूरदर्शी कदम करार दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 4 साल का प्राथमिक सेवा काल समाप्त होने के बाद यह नया प्रावधान युवाओं को दो साल और देश सेवा से जुड़े रहने का मौका देगा। इसके अतिरिक्त, तय योग्यताओं और मानकों पर खरे उतरने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित तौर पर भी थल, जल या नभ सेना का हिस्सा बन सकेंगे।
श्री साय के अनुसार, इस नीति से न सिर्फ प्रशिक्षित युवाओं के हुनर और अनुभव का देश की सुरक्षा प्रणाली में सही इस्तेमाल हो सकेगा, बल्कि युवाओं के करियर को भी नई दिशा मिलेगी। इस फैसले को युवाओं का उत्साह बढ़ाने वाला बताते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
















