छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए 31 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और स्थानीय कलाकारों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026’ के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पात्र श्रेणी: नृत्य, संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन (पाक कला) और छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं।

आर्थिक सहायता: योजना के तहत चयनित कलाकारों को सालाना न्यूनतम ₹12,000 से अधिकतम ₹24,000 तक की वित्तीय सहायता ई-पेमेंट के जरिए एकमुश्त मिलेगी।

आय सीमा व शर्तें: आवेदनकर्ता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹96,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र अनिवार्य है)। साथ ही ‘चिन्हारी पोर्टल’ में पंजीयन होना जरूरी है।

जरूरी दस्तावेज: आवेदन के साथ बैंक खाता विवरण, IFSC कोड, पैन कार्ड की प्रति और आय प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।

आवेदन भेजने की प्रक्रिया:

इच्छुक कलाकार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से या संस्कृति संचालनालय कार्यालय (नया रायपुर) से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे फॉर्म पंजीकृत डाक के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक निम्न पते पर भेजने होंगे:

पता: संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर, द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर (छ.ग.) – 492018

ध्यान दें: लिफाफे के ऊपर “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026” लिखना अनिवार्य है। चयन समिति का निर्णय ही अंतिम होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button