मध्यप्रदेश

अटल जी के सिद्धांत और जीवन मूल्य भारतीय राजनीति के लिए सदैव मार्गदर्शक : डॉ. मोहन यादव

भोपाल (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक के समीप स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अटल जी की जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों रहा है, जिससे इस राज्य का उनसे एक गहरा और भावनात्मक नाता है। ग्वालियर से शुरू हुआ उनका सफर देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाला साबित हुआ। अटल जी का जीवन यह संदेश देता है कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दे सकता है।

डॉ. यादव ने आगे कहा कि स्व. वाजपेयी जी का व्यक्तित्व सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्रभक्ति का बेजोड़ मिश्रण था। वे राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन न मानकर देश सेवा का जरिया मानते थे। उनके विचार, सुशासन की सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

इस श्रद्धांजलि सभा में सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button