भटगांव विधानसभा को 2.84 करोड़ की सौगात : 5 गांवों में बनेगी पक्की सड़क और नाली

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री और local विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर भटगांव क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिली है। ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना’ के तहत विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख गांवों में सीसी (कंक्रीट) सड़क और जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण हेतु 2.84 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
किन गांवों को मिलेगा लाभ:
अजिरमा: देवालय से धीरज सिंह के निवास से होते हुए वकील के घर तक (लागत: ₹50.05 लाख)
जमड़ी: पंचायत भवन से मझोलीपारा तक (लागत: ₹49.20 लाख)
कुंजनगर: प्राथमिक शाला झारपारा से भीष्मकेश्वर की बाड़ी तक (लागत: ₹55.12 लाख)
बुंदिया: पंचायत भवन मार्ग पर पनेरी रनसाय के मकान से विजय गुप्ता के घर तक (लागत: ₹78.05 लाख)
महेशपुर: अटल चौक से पंचायत भवन तक (लागत: ₹51.32 लाख)
क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं (सड़क, पेयजल और शिक्षा) के विस्तार पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े लगातार ध्यान दे रही हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरे होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इस सौगात पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
















