छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा का बस्तर प्रवास : नारायणपुर में बैठक, चित्रकोट में ठहराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा 11 सितंबर (शुक्रवार) को बस्तर संभाग के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे नारायणपुर और जगदलपुर जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, मंत्री वर्मा शुक्रवार सुबह नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास से नारायणपुर के लिए रवाना होंगे। नारायणपुर सर्किट हाउस पहुँचने के बाद वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक संपन्न होने के बाद दोपहर में वे जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जगदलपुर सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के पश्चात वे चित्रकोट विश्रामगृह जाएँगे, जहाँ उनका रात्रि विश्राम तय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button