छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने छत्तीसगढ़ डाक विभाग की खास तैयारी, 10 रुपये का लिफाफा और पीली लेटर बॉक्स जारी

रायपुर। आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष सुविधाएं शुरू की हैं। पर्व के दौरान डाक समय पर पहुंचे, इसके लिए राज्य के सभी मुख्य व उप डाकघरों में केवल 10 रुपये में विशेष ‘राखी लिफाफे’ बेचे जा रहे हैं। इन लिफाफों का उपयोग स्पीड पोस्ट और सामान्य डाक दोनों सेवाओं के लिए किया जा सकता है।

रायगढ़ संभाग के डाकघर अधीक्षक के अनुसार, 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक राखी डाक को प्राथमिकता से प्रोसेस करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रायगढ़ क्षेत्र के मुख्य डाकघर, चक्रधरनगर, सदर बाजार उपडाकघर और कमला नेहरू पार्क जैसे प्रमुख स्थानों पर पीले रंग की विशेष लेटर बॉक्स (पत्र पेटियां) लगाई गई हैं।

डाक विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे राखी वाले लिफाफे सिर्फ इन्हीं पीली पेटियों में डालें ताकि उनकी छंटाई और डिलीवरी तेजी से हो सके। साथ ही, किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए लिफाफे पर पाने वाले का सही पता और पिनकोड स्पष्ट रूप से लिखने की सलाह दी गई है।

भीड़ से बचने और सुविधा के लिए रायगढ़ के मुख्य डाकघर में राखी जमा करने हेतु अलग से स्पेशल काउंटर भी शुरू किए गए हैं। नेटवर्क को मजबूत करते हुए विभाग ने उम्मीद जताई है कि हर साल की तरह इस बार भी सभी राखियां समय पर गंतव्य तक पहुंचा दी जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button