खेल

छग खेल पुरस्कार 2025-26 : आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त, जानें पूरी प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान एथलीटों, कोचों और रेफरी के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों और मुख्यमंत्री ट्रॉफी हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत शहीद राजीव पाण्डे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार सहित पंकज विक्रम और विनोद चौबे सम्मान के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। साथ ही प्रोत्साहन राशि, नगद पुरस्कार और डाइट मनी का लाभ लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार भी 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे और कहाँ करें?

फॉर्म उपलब्धता: आवेदन पत्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रायपुर स्थित मुख्यालय, सभी जिला खेल कार्यालयों या मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

ऑनलाइन प्रक्रिया: आधिकारिक वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर प्रारूप उपलब्ध हैं। ध्यान दें कि पुरस्कार संबंधी मुख्य आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

विशेष नियम (पंकज विक्रम सम्मान): शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खिलाड़ी सीधे आवेदन जमा नहीं कर सकेंगे। इसके लिए राज्य खेल संघों की सिफारिश (अनुशंसा) अनिवार्य है।

ऑफलाइन आवेदन की सीधी सुविधा:

यदि किसी पात्र खिलाड़ी को उनके खेल संघ से अनुशंसा नहीं मिली है, लेकिन उनकी उपलब्धियां बेहतर हैं, तो वे अपनी उपलब्धियों के दस्तावेजों के साथ सीधे 5 अगस्त (कार्यालयीन समय) तक सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (जी.ई. रोड, रायपुर) स्थित संचालनालय या अपने संबंधित जिले के खेल कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button