छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना : मणिभूषण मिंज अपने परिवार के साथ खुद के पक्के मकान में खुशहाल जीवन कर रहे व्यतीत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन में लोगों के अपने पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जशपुर ज़िले के कई गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति और बदलाव आ रहा है। यह योजना दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक भी पहुंच रही है।

इन्हीं में से एक हैं जशपुर के ग्राम बाधरकोना के मणिभूषण मिंज। उन्हें साल 2024-2025 में जिला प्रशासन के प्रयासों से इस योजना का लाभ मिला। आज वे अपने परिवार के साथ एक पक्के घर में खुशी से रह रहे हैं। वे मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि पक्का घर बन जाने से उनकी कई परेशानियां दूर हो गई हैं।

अब उन्हें बारिश में टपकती छत या सीलन भरी दीवारों की चिंता नहीं सताती। साथ ही, सांप-बिच्छू जैसे जानवरों का डर भी खत्म हो गया है। अब मणिभूषण का परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित महसूस करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button