मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वोरा की धर्मपत्नी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी तथा दुर्ग (छत्तीसगढ़) के पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा की पूज्य माताजी श्रीमती शांति वोरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत श्रीमती वोरा की आत्मा की शांति और परिजन को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
















