छत्तीसगढ़

भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ की उन्नति और शांति के लिए की विशेष पूजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में स्थित ऐतिहासिक भगवान लिंगराज मंदिर में अपनी धर्मपत्नी के साथ मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने पूरी निष्ठा और वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए भगवान शिव की आराधना की तथा राज्यवासियों के मंगल, आरोग्य और समग्र विकास की प्रार्थना की।

मंदिर दर्शन के उपरांत अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्राचीन और पवित्र धाम में आकर अद्भुत मानसिक शांति एवं सकारात्मकता का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन देवालय न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी वास्तुकला, समृद्ध इतिहास और सनातन मूल्यों के श्रेष्ठ उदाहरण भी हैं। लिंगराज मंदिर की अद्भुत शिल्पकारी भारतीय विरासत के गौरव को दर्शाती है।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आत्मीय संबंधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राज्य केवल अपनी सीमाएं ही साझा नहीं करते, बल्कि उनकी सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक परंपराएं भी आपस में गहराई से जुड़ी हुई हैं। इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं दोनों पड़ोसी राज्यों के सांस्कृतिक रिश्तों को और अधिक मजबूती प्रदान करती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button