सीएम साय ने महासमुंद के गढ़फुलझर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगी प्रार्थना

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित गढ़फुलझर गाँव पहुंचे। वहाँ उन्होंने बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन और बंधु मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में जाकर मां रणेश्वर रामचंडी के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-याचना की। इस दौरान उन्होंने देवी मां से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर उन्नति के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर मंच और मंदिर परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री संपत अग्रवाल, कोलता समाज के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी तादाद में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
















