
मुंबई (एजेंसी)। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है।
‘फाइटर’ ने ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन यानी रिपब्लिक डे के दिन भी धमाकेदार कलेक्शन किया है। 22.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिला है। एडवांस बुकिंग में फिल्म लगभग 7 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। वहीं दो दिन में ‘फाइटर’ 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
















