छत्तीसगढ़

उप-मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से समझराम के जीवन में आया बदलाव, मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल

अब बिना किसी मदद के आसानी से पूरे कर सकेंगे दैनिक कार्य; जताया मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का आभार
रायपुर।
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां न केवल जन-सुविधाएं बढ़ा रही हैं, बल्कि जरूरतमंदों को स्वावलंबी और सम्मानजनक जीवन जीने में भी मददगार साबित हो रही हैं। ऐसा ही एक सकारात्मक बदलाव कबीरधाम जिले के भागुटोला (ग्राम चिमागोंदी) के रहने वाले दिव्यांग समझराम साहू के जीवन में आया है। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की त्वरित और संवेदनशील पहल से समझराम को बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई है, जिससे उनकी आवाजाही की बड़ी समस्या खत्म हो गई है।

पहले दूसरों पर थे निर्भर, आवेदन पर तुरंत हुई कार्रवाई

समझराम साहू लंबे समय से शारीरिक अक्षमता की वजह से अपनी दिनचर्या और आवागमन के लिए परिजनों या ग्रामीणों पर निर्भर रहने को मजबूर थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने उप-मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर श्री विजय शर्मा को ट्रायसायकल हेतु आवेदन दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप-मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने त्वरित प्रक्रिया पूरी की और कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में समझराम को बैटरी चलित ट्रायसायकल सौंप दी गई।

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

नई ट्रायसायकल मिलने पर खुशी जताते हुए समझराम साहू ने कहा कि अब वे बिना किसी की सहायता के अपने दैनिक कामों के लिए आ-जा सकेंगे। इससे उनके भीतर आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने इस मदद को केवल एक साधन न मानकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का माध्यम बताया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सहृदय धन्यवाद किया।

इस अवसर पर नरेंद्र मानिकपुरी, अमर कुर्रे, मंजीत बैरागी, ओमकार साहू और विनायक सिंह समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button