छत्तीसगढ़

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले दिव्यांशु देवांगन को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सराहा

घर जाकर दी बधाई; शॉल, श्रीफल और रामचरितमानस देकर बढ़ाया हौसला
रायपुर।
10 मीटर एयर राइफल (मिक्स्ड डबल) स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले भारत के युवा शूटर दिव्यांशु देवांगन को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खुद दिव्यांशु के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और इस ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी।

मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ने दिव्यांशु को शॉल, श्रीफल और पवित्र ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ भेंट कर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि दिव्यांशु ने अपनी कड़ी लगन, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर वैश्विक मंच पर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनकी यह उपलब्धि रायगढ़ समेत पूरे प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि यह युवा एथलीट भविष्य में भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन ने वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन उन्हें आने वाले मुकाबलों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ऊर्जा देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button