छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का स्तर सुधारने की पहल : निजी विवि के प्रतिनिधियों ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात

रायपुर। राजभवन में शुक्रवार को राज्य के प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों (Private Universities) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका से विशेष मुलाकात की।
इस बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के मुख्य बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और उनसे जुड़े नियमों को लेकर राज्यपाल से परामर्श किया। बातचीत के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के भीतर उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ाने और उसकी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के संबंध में अपने सुझाव साझा किए।
बैठक में ये प्रमुख प्रतिनिधि रहे मौजूद
मैट्स विवि (रायपुर): कुलाधिपति गजराज पगारिया
शंकराचार्य प्रोफेशनल विवि (भिलाई-दुर्ग): कुलाधिपति आईपी मिश्रा
भारती विवि (दुर्ग): कुलाधिपति सुशील चंद्राकर
कलिंगा विवि (रायपुर): कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा
आईएसबीएम विवि (गरियाबंद व रायपुर): कुलपति डॉ. आनंद महलवार
अंजनेय विवि (रायपुर): कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल
दावड़ा विवि (रायपुर): सीईओ चिन्मय दावड़ा
कोलंबिया विवि (रायपुर): प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा
















