छत्तीसगढ़
सोलर रूफटॉप से घटेगा बिजली का खर्च, राजनांदगांव में ‘पीएम सूर्य घर’ योजना को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। राजनांदगांव जिले के धरमूटोला (विकासखंड छुरिया) के पंचायत सचिव मोहन साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाकर इस पहल को अपनाया है। इससे न केवल उनके बिजली बिल में बड़ी कटौती होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सहयोग मिलेगा।
मोहन साहू के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी रही। सौर ऊर्जा एक सुरक्षित, स्वच्छ और सतत स्रोत है, जिससे बढ़ती बिजली की कीमतों से राहत पाई जा सकती है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से इस योजना से जुड़ने का आग्रह किया है, ताकि आर्थिक बचत के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन को कम करके ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके।
















