छत्तीसगढ़
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का छत्तीसगढ़ दौरा, 13 अगस्त को भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे 13 अगस्त को जांजगीर में होने वाले भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन जांजगीर जिले में होने वाला हैं। इस कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा शामिल होंगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया कि, खड़गे 13 अगस्त को जांजगीर आ रहे हैं। वे रायपुर आकर जांजगीर जाएंगे। जांजगीर में अजजा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यही से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी।