जानें क्या होता है सीजफायर का मतलब?

न्युज डेस्क (एजेंसी)। भारत और पाकिस्तान के बीच हालातों को देखते हुए सीजफायर की घोषणा की गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान आपसी सहमति से एक दूसरे पर किसी तरह की गोलाबारी या हमला नहीं करेंगे।
क्या होता है सीजफायर का मतलब?
सीज़फायर का मतलब युद्ध या संघर्ष को अस्थाई या स्थाई रूप से रोकना होता है। सीजफायर तब लागू किया जाता है जब दो या दो से अधिक पक्ष (जैसे देश, सेना या समूह) आपसी सहमति से गोलीबारी, हमले और सैन्य कार्रवाई रोकने पर तैयार होते हैं। गौरतलब है, भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीज़फायर पर सहमत हो गए हैं।
खासबात ये है कि सीमा पर आक्रामक कार्रवाई को रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह की संधि की जरूरत नहीं होती है, बल्कि इसके लागू होना फैसला दोनों देशों की आपसी सहमति पर निर्भर रहता है।