बिज़नेस

शेयर बाजार : घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, गिरावट जारी

मुंबई (एजेंसी)। ग्लोबल मार्केट से मिले मिश्रित रुझानों और जैक्सन होल इकोनॉमिक सिम्पोजियम में फेड प्रमुख के भाषण से पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबर में BSE सेंसेक्स 365 अंक कमजोर हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 120 अंको की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.4 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ व्यापक इंडेक्स लाल निशान में रहे।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 365.83 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 64,886.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,106.00 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,732.57 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 120.90 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,265.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,339.55 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,229.70 तक आया।

बजाज फाइनैंस बना टॉप गेनर, 1.04 फीसदी चढ़ा

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.04 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा ICICI बैंक का शेयर भी लाभ में रहा।

इन शेयरों में रही गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, JSW स्टील, L&T, अल्ट्राटेक सीमेंट और JFSL सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.89 फीसदी तक गिर गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button