मनोरंजन

‘कांतारा चैप्टर 1’ : 20वें दिन भी जलवा बरकरार, ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह जल्द ही 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

ऋषभ शेट्टी की यह चर्चित पौराणिक फिल्म रिलीज के 20 दिन बाद भी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘छावा’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब है।

20वें दिन का कलेक्शन: भारत में $544.24 करोड़ नेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन (शाम 6 बजे तक के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार) सभी भाषाओं को मिलाकर लगभग ₹9.09 करोड़ का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन के साथ, फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹544.24 करोड़ तक पहुंच गई है। रात के शो की बुकिंग को देखते हुए, अंतिम आंकड़े और भी बढ़ने की उम्मीद है।

‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए $50 करोड़ और चाहिए

साल 2025 की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ ने अपने पूरे प्रदर्शन के दौरान भारत में कुल ₹601.54 करोड़ की कमाई की थी। ‘कांतारा चैप्टर 1’ को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब लगभग ₹50 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ अगले वीकेंड तक यह नया कीर्तिमान स्थापित कर लेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button