छत्तीसगढ़

स्कूलों में रहेगी 15 दिन की छुट्टी : छत्तीसगढ़ में दशहरा – दीपावली और क्रिसमस की छुट्टियां घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य शासन की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए पांच-पांच दिन निर्धारित किए गए है। इस तरह पूरे सत्र में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।

शासन की ओर से जारी व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलो पर लागू होगी। इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस अवकाश कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए गए है।

दशहरा में 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी

दशहरा पर्व के अवसर पर स्कूलों में पांच दिन का अवकाश रहेगा। यह छुट्टी 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक होगी। इस दौरान संबंधित स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

दीपावली पर भी पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल

दीपावली के मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षको को पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। विभाग के कार्यक्रम के अनुसार 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।

दिसंबर में विटर ब्रेक

साल के अंत में शीतकालीन अवकाश भी पांच दिनों का निर्धारित किया गया है। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक स्कूलों में विटर ब्रेक रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button