छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर गन्ना किसानों को दिवाली का बड़ा उपहार

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने के किसानों को ₹11.09 करोड़ का बोनस मिला

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के लगातार प्रयासों और किसान-केंद्रित सोच के चलते, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा ने ज़िले के गन्ना उत्पादक कृषकों को दीपावली के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता दी है। कारखाने के प्रबंधन ने पिछले पेराई सीज़न में गन्ना बेचने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ₹11.09 करोड़ की बोनस राशि का भुगतान किया है।

यह बोनस वितरण उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा की विशेष पहल से ही संभव हो पाया है। उनके मार्गदर्शन में, किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखा गया और यह सुनिश्चित किया गया कि भुगतान और बोनस का वितरण समय पर हो।

गन्ना खरीदी में कारखाना अव्वल

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने पेराई सत्र 2024-25 के दौरान किसानों से खरीदे गए गन्ने का पूरा ₹115.44 करोड़ का भुगतान करके प्रदेश के सभी शुगर मिलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि कारखाने के पारदर्शी कामकाज, सक्षम प्रबंधन और सहकारिता की मजबूत भावना को दर्शाती है।

दीपावली से ठीक पहले किसानों को यह बोनस राशि मिलने से पूरे ज़िले के कृषक समुदाय में खुशी और उत्साह का माहौल है। यह बोनस केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को ही मज़बूत नहीं करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सरकार में उनके भरोसे को भी और दृढ़ बनाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button