मध्यप्रदेश

जल संरक्षण का संकल्प, भविष्य की सुरक्षा का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल (एजेंसी)। विश्व जल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी नागरिकों को बधाई दी। इस विशेष दिन पर उन्होंने जल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा सुनहरा भविष्य पूरी तरह से जल की उपलब्धता पर निर्भर करता है। हमें इस सत्य को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा कि ‘जल ही जीवन है’।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पानी प्रकृति का एक ऐसा अनमोल उपहार है, जिस पर पूरी पृथ्वी के जीव-जगत का अस्तित्व टिका हुआ है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल की एक-एक बूंद को सहेजने का संकल्प लें और इसे बर्बाद होने से बचाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button