मध्यप्रदेश
ग्वालियर की बेटी अनुष्का का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की उभरती हुई महिला क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल होने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर अनुष्का शर्मा और उनके पिता बृजमोहन शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाली आगामी द्विपक्षीय टी-20 सीरिज (17 से 27 अप्रैल 2026) के लिए अनुष्का का चयन न केवल ग्वालियर, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अनुष्का की यह सफलता राज्य की अन्य बेटियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का हौसला देगी।
















