मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पश्चिम मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक की शिष्टाचार भेंट

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज उनके निवास स्थित ‘समत्व भवन’ में पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) के नवनियुक्त महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने मुलाकात की।

यह एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें रेल सेवाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। इस दौरान भोपाल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री पंकज त्यागी भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने महाप्रबंधक को उनके नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button