छत्तीसगढ़

कटहल की खेप में छिपाकर ले जाया जा रहा 62 लाख का गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी धरे गए

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी हिरासत में लिया है।

कटहल के नीचे छिपा रखा था गांजा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक वाहन में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस इनपुट के आधार पर जब पुलिस ने संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली, तो ऊपर कटहल लदे हुए थे। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो कटहल के नीचे छिपाकर रखी गई चार बोरियों से कुल 125.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

प्रयागराज ले जा रहे थे खेप

पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी लवकुश गौतम और धीरेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वे गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा के बलांगीर से लेकर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रहे थे।

करीब 71 लाख का सामान जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 62 लाख 85 हजार रुपये है। गांजे के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। इस तरह कुल जब्त की गई संपत्ति की कीमत 70 लाख 93 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की तफ्तीश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button